जहानाबाद, अगस्त 12 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय दशरथ बिगहा में चोरों ने मंगलवार की रात विद्यालय का ताला तोड़कर माइक सेट एवं तीन क्विंटल चावल की चोरी कर ली। बुधवार की सुबह विद्यालय पहुंचने पर प्रधान शिक्षक मोख्तार अहमद को घटना की जानकारी हुई। प्रधान शिक्षक ने बताया कि मंगलवार को विद्यालय में छुट्टी होने के बाद कार्यालय में ताला बंद कर वे घर चले गए थे। बुधवार को सुबह विद्यालय पहुंचने पर कार्यालय का ताला टूटा मिला। अंदर रखे करीब तीन क्विंटल चावल तथा माइक सेट गायब थे। उन्होंने बताया कि माइक सेट का उपयोग विद्यालय में चेतना सत्र के दौरान किया जाता था। माइक की आवाज सुनकर छात्र उत्सुकता के साथ चेतना सत्र में शामिल होते थे। इसके चोरी हो जाने से विद्यालय की गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। ...