Jahanabad News: विजन वर्ल्ड एकेडमी में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित
जहानाबाद, अगस्त 25 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। मेहंदिया स्थित विजन वर्ल्ड एकेडमी में सावन के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की काफी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने अपने हाथों पर आकर्षक एवं रचनात्मक मेहंदी डिजाइन बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान मेहंदी की सुंदरता, रचनात्मकता, डिजाइन, साफ-सफाई और थीम के अनुरूप प्रस्तुति के आधार पर छात्राओं का मूल्यांकन किया गया। तीनों ग्रुपों से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं का चयन किया गया। प्रतियोगिता की निर्णायक मंडली में नर्सरी की शिक्षिका शालिनी कुमारी, एलकेजी की अनीता बेसरा, यूकेजी की अर्चना एक्का कक्षा एक की शिक्षिका सोनी कुमारी शामिल थीं। निर्णायक मंडली ने छात्राओं द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.