जहानाबाद, जुलाई 21 -- Jahanabad News: डीएम ने एक माह में 20 प्रतिशत राशि खर्च करने का दिया है टास्क जिले की रैंकिंग बारह स्थान गिरकर 35वीं हुई जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एक तरफ जिले के कई विभाग अपने अपने क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर जिले को बेहतर रैंकिंग प्रदान कर रहे हैं। वहीं जिला परिषद विकास योजनाओं की राशि खर्च करने में फिसड्डी बना हुआ है। अभी तक वित्तीय वर्ष 2025-26 ने मात्र चार फीसदी राशि ही खर्च हो पाई है।

जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश डीएम छिरिड वाई भुटिया ने इस पर गंभीर चिंता जाहिर करते हुए जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को विकास योजनाओं की राशि खर्च करने में तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने एक माह के अंदर 20 प्रतिशत राशि खर्च करने का टास्क दिया है। उल्लेखनीय है कि जिला परिषद की र...