जहानाबाद, सितम्बर 7 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जिले के शहरी और ग्रामीण पथों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान यातायात नियम का उल्लंघन करने के कई मामले पकड़े जा रहे हैं। इसी क्रम में पिछले चौबीस घंटे के भीतर कई वाहन सवार पकड़े गए। उनसे फाइन के रूप में 31 हजार रुपये राजस्व की वसूली की गई। शहर के अरवल मोड़, काको मोड, बभना रोड के अलावे जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र की पुलिस ने प्रमुख पथों पर वाहन जांच अभियान चलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...