जहानाबाद, जुलाई 3 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जिले के विभिन्न सड़क मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान तेज किया गया है। इस जांच के दौरान ही पिछले 24 घंटे के अंदर यातायात नियम का उल्लंघन करने के मामले में कई वाहन सवारों को पकड़ा गया। उनकी गाड़ियां जप्त की गई और चालान काटे गए। फाइन की राशि जमा करने के बाद उन्हें मुक्त किया गया। चेकिंग के दौरान वाहन सवारों से 31 हजार रुपये राजस्व की वसूली की गई। ज्यादातर बाइक सवार थे जिन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था। इसके अलावे सीट बेल्ट नहीं लगाने, गाड़ियों के कागजात दुरुस्त नहीं रखने के आरोप में भी जुर्माने की वसूल की गई। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: वाहन जांच में 36 हजार रुपये का चालान काटा, ट्रैक्टर जब्त शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर यह जानकारी दी गई।

हिंदी ...