Jahanabad News: वाहन जांच में छह वाहनों से 10 हजार जुर्माना
जहानाबाद, अगस्त 30 -- Jahanabad News: मेहंदिया। कलेर थाना पुलिस ने रविवार शाम मुख्य सोन नहर पुल के समीप वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले छह वाहनों से 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला। इस दौरान वाहनों के कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट सहित अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अभियान चलाया गया। उन्होंने वाहन चालकों से जरूरी कागजात साथ रखने तथा हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने की अपील की। फोटो- 30 अगस्त अरवल- 20 कैप्शन- कलेर थाना क्षेत्र के सोन नहर पुल पर रविवार को वाहन जांच करते पुलिसकर्मी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.