Jahanabad News: वाहन जांच महा अभियान में कोताही बरतने वाले सात थानाध्यक्षों से जवाब तलब
जहानाबाद, जुलाई 11 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। जिले में वाहन जांच महा अभियान में कई थाना अध्यक्षों के द्वारा लक्ष्य के अनुसार काम नहीं किया गया है। ऐसे जिले के सात थानाध्यक्षों से पुलिस अधीक्षक डॉक्टर नवजोत सिमी ने स्पष्टीकरण किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वाहन जांच महाअभियान में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार काम नहीं करने के मामले में जिले के जिन थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण किया गया है। उसमें परासी, वंशी, शहर तेलपा, किंजर, कुर्था, मानिकपुर सहित कई थानाध्यक्ष शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि सभी थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि स्पष्टीकरण का जवाब देना सुनिश्चित करेंगे। उसके बाद उसका अवलोकन किया जाएगा। उसके बाद आगे की कारवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक कैसे कार्रवाई के बाद थाना अध्यक्षों में हड़कंप मचा हुआ है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.