जहानाबाद, जुलाई 24 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। कलेर थाना पुलिस द्वारा शुक्रवार की शाम थाना क्षेत्र के कलेर स्थित मुख्य सोन नहर पुल के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान वाहनों के आवश्यक कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, प्रदूषण प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। जांच के क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 6,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वाहन जांच के कारण कुछ देर तक राहगीरों में हलचल रही, वहीं पुलिस ने नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों की सराहना भी की। यह भी पढ़ें- Pakur News: डीसी आवास चौक पर सड़क सुरक्षा जागरूकता सह वाहन जांच अभियान आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...