Jahanabad News: वाहन जांच अभियान में पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला
जहानाबाद, अक्टूबर 16 -- Jahanabad News: शहर तेलपा, निज संवाददाता। यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए शहर तेलपा थाना पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम थाना के मुख्य द्वार पर वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान दोपहिया समेत अन्य वाहनों के आवश्यक कागजात, हेलमेट और यातायात नियमों के पालन की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया। थानाध्यक्ष बालेश्वर पासवान ने बताया कि अभियान के दौरान कुल पांच हजार रुपये चालान के रूप में वसूले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.