Jahanabad News: वाहन जांच अभियान में नौ हजार रुपये की हुई वसूली
जहानाबाद, जुलाई 6 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता । काको थाने की पुलिस के द्वारा सोमवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 9 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इस दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट दस्तावेजों की कमी तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की। इस दौरान थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा वाहन के सभी आवश्यक कागजात साथ रखें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.