जहानाबाद, अगस्त 19 -- Jahanabad News: जहानाबाद। सड़कों पर ट्रैफिक नियम का लगन करने वालों के खिलाफ चलाये गए चेकिंग अभियान में कई वाहन सवार पकड़े गए। उनसे फाइन के रूप में 56 हजार पांच सौ रुपये राजस्व की वसूली की गई। ज्यादातर बाइक सवार पकड़े गए थे जिन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था। शहर के अरवल मोड , काको मोड के अलावा जिले के विभिन्न सड़क मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस के अलावा संबंधित थाने के पदाधिकारी के द्वारा वाहनों को चेक किया जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...