जहानाबाद, सितम्बर 4 -- Jahanabad News: जहानाबाद। ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान में गुरुवार की देर रात तक कई वाहन सवार पकड़े गए। उनसे बतौर जुर्माने के रूप में 42 हजार पांच सौ रुपये राजस्व की वसूली की गई। ज्यादातर बाइक सवार पकड़े गए थे जिन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था। अन्य कई गाड़ियों के कागजात दुरुस्त नहीं थे। ऐसे लोगों से राजस्व की वसूली कर उन्हें यातायात नियम का पालन कर वाहन चलाने की नसीहत देकर मुक्त किया गया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: वाहन चेकिंग अभियान में 32 हजार रुपये फाइन वसूले

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...