जहानाबाद, अगस्त 18 -- Jahanabad News: जहानाबाद। ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में गड़बड़ियां पाए जाने पर कई वाहन सवार पकड़े गए और उनसे फाइन के रूप में 34 हजार रुपये राजस्व की वसूली की गई। जिले के शहरी और ग्रामीण इलाके में वाहनों की जांच की जा रही थी। ज्यादातर बाइक सवार पकड़े गए। शहर के अरवल मोड, काको मोड, बभना रोड व अन्य सड़क मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस के अलावा विभिन्न थानों के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...