Jahanabad News: वाहन चेकिंग अभियान में 1.73 लाख रुपये राजस्व की वसूली
जहानाबाद, अक्टूबर 8 -- Jahanabad News: जहानाबाद। ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में एक लाख 73 हजार रुपये राजस्व की वसूली की गई। जिले के शहरी और ग्रामीण इलाके के अलग-अलग स्थान पर वाहनों को चेक किया जा रहा था। विधि - व्यवस्था के मधे नजर बाइकों के अलावा चार पहिया वाहनों की भी जांच की जा रही थी। कागजात दुरुस्त नहीं रहने और हेलमेट नहीं पहनने के मामले में कई बाइक सवार पकड़े गए। उनसे फाइन लिए गए। शहर के अरवल मोड़, काको मोड, अलगना मोड़, घोसी मोड़, बभना रोड व अन्य स्थानों पर वाहनों की जांच की जा रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.