Jahanabad News: वारंटी सहित चार गिरफ्तार
जहानाबाद, जुलाई 18 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे समकालीन अभियान में परसबिगहा एवं शकुराबाद थाने की पुलिस ने अलग अलग जगहों से चार आरोपी को गिरफ्तार किया है। परसबिगहा थानाध्यक्ष सर्वनारायण ने बताया कि शराब पीने मामले में चंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच के उपरांत शराब पीने की पुष्टि हुई जहां सम्बन्धित व्यक्ति के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत सनहा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया । इधर शकुराबाद पुलिस ने न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट के आलोक में गुप्त सूचना के आधार पर आईरा गांव में छापेमारी कर घर से इश्तेहार वारंटी बिठल पासवान , भोथा पासवान, बिरचन पासवान को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति के पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.