Jahanabad News: वारंटी समेत शराब के नशे में युवक गिरफ्तार
जहानाबाद, अक्टूबर 7 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। एसपी कोटा किरण कुमार के निर्देश पर अपराधियों, वारंटियों तथा शराबियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत काको और पाली थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पाली थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि पुलिस ने लालमन बिगहा गांव में छापेमारी कर एनबीडब्ल्यू वारंटी उत्तम कुमार को गिरफ्तार किया। वह न्यायालय से जारी वारंट के मामले में फरार चल रहा था। वहीं काको थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस गश्ती के दौरान भतन बिगहा गांव निवासी गौतम कुमार को शराब के नशे में पकड़ा गया. जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.