जहानाबाद, अगस्त 5 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड में बुधवार को अच्छी वर्षा हुई, जिससे किसानों में खुशी की लहर देखी जा रही है। वर्षा होने से धान के खेतों में पानी भर गया है। जिससे रोपे हुए धान को काफी लाभ हुआ है। वहीं इस वर्ष से धान की रोपनी में भी सुविधा होगी। पिछले 15 दिनों से प्रखंड में अच्छी वर्षा नहीं हुई थी। बुधवार दोपहर बाद अचानक पूर्व दिशा से बदला आया और झमाझम वर्षा हुई। वर्षा होने से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। इस वर्षा से भदई फसलों को भी लाभ हुआ है। मक्का और सब्जी की फसल पीले पड़ रहे थे उन लोगों को काफी लाभ हुआ है। किसानों ने बताया कि इस वर्ष से काफी लाभ हुआ है। सूखे का सामना कर रहे किसानों को धान रोपने में सहूलियत होगी। इस संबंध में प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि करीब एक घंटे तक वर...