Jahanabad News: वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से एक हजार तीस मामलों का हुआ निष्पादन
जहानाबाद, अक्टूबर 14 -- वन स्टॉप सेंटर में मामलों का निष्पादन Jahanabad News: जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में वन स्टॉप सेंटर अपने उद्देश्यों को पूरा करने में सफल रहा है। वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से एक हजार तीस मामलों का निष्पादन किया गया है। उल्लेखनीय है कि वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को चिकित्सीय सहायता, पुलिस सहायता और समन्वय, कानूनी सलाह और सहायता, मनोवैज्ञानिक परामर्श, अस्थायी आश्रय की सुविधा प्रदान की जा रही है। विभागीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वन स्टॉप सेंटर में घरेलू हिंसा के 922 वाद दर्ज कराए गए। जिनमें से आठ सौ इकतालीस मामलों का निष्पादन कर दिया गया। 81 मामले लंबित है। दहेज प्रताड़ना के चौदह में से बारह मामलों का निष्पादन किया गया है। बाल विवाह के पांच मामलों का निष्पादन किया गया है। छेड़छाड़ एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.