Jahanabad News: लड़की के अपहरण मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, युवती बरामद
जहानाबाद, अक्टूबर 24 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। मेहंदिया थाना क्षेत्र से शादी की नीयत से युवती के अपहरण के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही युवती को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार युवती की मां ने मेहंदिया थाना में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया था कि थाना क्षेत्र के करण बिगहा निवासी चंदन कुमार, पिता अजय रजक ने उनकी पुत्री को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने मेहंदिया थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार को युवती की सकुशल बरामदगी और आरोपित की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। तकनीकी अनुसंधान के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपित गिरफ्तारी से बचने के लिए झारखंड की राजधानी रांची में छिपा हुआ है। इसके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.