Jahanabad News: लड़की के अपहरण का मामला दर्ज, पुलिस कर रही छापेमारी
जहानाबाद, अक्टूबर 9 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के विक्कू बीघा गांव से एक लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। इस मामले में लड़की के पिता के आवेदन पर सदर थाने में एक युवक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवेदन में युवक पर लड़की का अपहरण करने का आरोप लगाया गया है। मामले को लेकर सदर थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि लड़की के पिता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। साथ ही लड़की की बरामदगी के लिए विभिन्न संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: लड़की के अपहरण का मामला दर्ज, पुलिस कर रही छापेमारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.