Jahanabad News: लोदीपुर मांझी टोला में 24 लीटर देसी शराब बरामद
जहानाबाद, अक्टूबर 23 -- Jahanabad News: हुलासगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के लोदीपुर मांझी टोला गांव में पुलिस ने औचक छापेमारी कर 24 लीटर देसी शराब बरामद की। पुलिस को देखकर शराब बनाने और बेचने के आरोपी मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष अरविंद किशोर ने बताया कि गांव में शराब निर्माण और बिक्री की गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई थी। बरामद शराब किसकी है और इसमें कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.