जहानाबाद, अक्टूबर 25 -- Jahanabad News: अरवल निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर अरवल स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश महामंत्री नितिन अभिषेक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में अभियान की रूपरेखा और संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा की गई। प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं से अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने और निर्धारित जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया। अभियान के तहत जिले में प्रेस वार्ता, पदयात्रा, राष्ट्र चिंतन यात्रा संवाद, युवा संवाद, छात्र प्रतियोगिता तथा घुसपैठिया हटाओ, लोकतंत्र बचाओ सहित सात प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Ara News: भाजपा का 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्...