Jahanabad News: लोकतंत्र के सजग प्रहरी एवं समाजवाद के मजबूत स्तंभ थे डॉ राम मनोहर लोहिया
जहानाबाद, अक्टूबर 12 -- अरवल में लोहिया की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। जिला जद यू कार्यालय में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजवादी नेता डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला जदयू अध्यक्ष अनंत कुमार वर्मा ने की। इस मौके पर जदयू के प्रदेश सचिव जितेंद्र पटेल ने कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया लोकतंत्र के सजग प्रहरी एवं समाजवाद के मजबूत स्तंभ थे। लोहिया जी समाजवादी चिंतक के साथ साथ समाजिक न्याय के पुरोधा थे। उन्होंने समाज में व्याप्त बदलाव के लिए सप्तक्रांति का आह्वान किया था। जैसे पुरुष और स्त्री के बीच समानता, चमड़ी के रंग के आधार पर भेदभाव की समाप्ति, जन्म ,जाति और वर्ग आधारित असमानता का अंत , पिछड़ा पावे सौ में साठ, गैर-कांग्रेसवाद, अंग्रेजी हटाओ आंदोलन और लोकतांत्रिक समाजवाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.