जहानाबाद, सितम्बर 24 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। पुलिस प्रशासन के द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में की जा रही छापेमारी के क्रम में पिछले चौबीस घंटे के अंदर 27 लोग गिरफ्तार किए गए, जिसमें दो लोग चोरी और एक लूट मामले के आरोपित हैं। लूट और चोरी मामले के दो आरोपित पटना के रहनेवाले हैं। इसके अलावा शराब के मामले में लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिसकर्मियों ने बड़े पैमाने पर अर्द्धनिर्मित महुआ शराब नष्ट किया। कुछ निर्मित शराब भी जप्त की गई। सात भट्ठी तोड़े जाने की जानकारी दी गयी है। गुरुवार को आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार नगर थाने की पुलिस ने पटना के धनरूआ थाना के कोयली गांव के निवासी दीपक शर्मा को और शहर के ठाकुरबाड़ी मोहल्ला के रोहित कुमार को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी की जानकारी काको थाना की पुलिस ...