जहानाबाद, अक्टूबर 27 -- Jahanabad News: घोसी, निज संवाददाता घोसी थाने की पुलिस ने लूट गए सामान के साथ मंगलवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संदर्भ में घोसी थाना में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस सिलसिले में प्रशिक्षु डीएसपी सह घोसी थाना अध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया कि झुनकी पुल, धामपुर एवं बंसी बीघा के समीप सड़क पर लोगों से मोबाइल लूट की बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन बाइक एवं तीन मोबाइल के साथ कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस दौरान पुलिस को लूटी गई एक बाइक के साथ तीन मोबाइल फोन भी बरामद किया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस द्वारा पकड़े गए तीन बाइक में दो बाइकों के माध्यम से इन लोगों के द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया जाता था जिसे भी पुलिस ने जब्त किया ह...