जहानाबाद, नवम्बर 5 -- Jahanabad News: किंजर, एक संवाददाता। किंजर महावीर चौक की स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में गुरुवार को दीपावली रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में पढ़ने वाली छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। बच्चे तरह-तरह के आकर्षक और प्रकृति से जुड़े रंगोली बनाकर उसमें रंग भरे। विद्यालय के निर्देशिका नीलम उज्जवल, प्रधानाध्यापक गोपाल कृष्ण, उप प्रधानाध्यापक शैलेश कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं को रंगोली का सामग्री अपनी ओर से उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि इस तरह का समय-समय पर प्रतियोगिता का आयोजन करने से बच्चों में छुपी हुई रचनात्मक प्रतिभा को बाहर निकलने का मौका मिलता है। इस मौके पर विद्यालय परिवार से जुड़े सभी शिक्षक शिक्षिका एवं अन्य कर्मियों को उपहार एवं मिठाइयां देकर दीपावली की शुभकामनाएं दी गयी। यह भी प...