Jahanabad News: लावारिस हालत में कार बरामद
जहानाबाद, जुलाई 14 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता । परसबिगहा थाना क्षेत्र के कोसडीहरा गांव से पुलिस ने लावारिस हालत में हुंडई कंपनी का एक क्रेटा कार बरामद की है। थानाध्यक्ष सर्वनारायण ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक चोरी की गाड़ी कोसडीहरा गांव में लगी हुई है। जहां सत्यापन के लिए डायल 112 एवं गश्ती दल की पुलिस को भेजा गया हालांकि पुलिस गांव के लोगों से पूछताछ की किसी ने कुछ नहीं बताया तो गाड़ी को जब्त कर थाना लाया गया है। अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त गाड़ी में अलग-अलग नंबर प्लेट लगाकर माफियाओं द्वारा अवैध शराब का खेत लाया जाता है और अलग-अलग जगह पर डिस्ट्रीब्यूशन किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.