Jahanabad News: लारी स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर हुई भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता
जहानाबाद, अक्टूबर 4 -- Jahanabad News: कुर्था, निज संवाददाता। लारी पीएम श्री 2 उच्च विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनों का भारत : विकसित भारत 2047 विषय पर भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। भाषण प्रतियोगिता में प्रिया भारती ने प्रथम और प्रियंका कुमारी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से विकसित भारत की परिकल्पना को जीवंत किया। विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री संजय सिंह, बीईओ परवीन कुमार सुमन, प्रधानाचार्य डॉ. ब्रिजकिशोर कुमार सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.