जहानाबाद, सितम्बर 2 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड में पिछले एक सप्ताह से मानसून की सक्रियता से वर्षा हो रही है। लगातार बारिश होने से शहर क्षेत्र में कई जगहों पर जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। मखदुमपुर शहर के वार्ड संख्या 16 में जल जमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस मोहल्ले से जल निकासी की सुविधा नहीं रहने से घरों के चारों तरफ पानी भरा हुआ है। लोगों को घर से निकलते ही पानी में प्रवेश करना पड़ रहा है। बाजार जाने के लिए लोगों को चप्पल हाथ में लेकर जाना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि नाला का निर्माण नहीं होने से वर्षा होने पर चारों तरफ पानी जमा हो गया है। इधर रुक-रुक कर वर्षा होने से चारों तरफ गड्ढे में पानी भर गया है। इससे मच्छर का प्रकोप काफी अधिक हो गया है। अगर जलनिकासी की व्यवस्था होती तो जल जमाव की समस्या उत्पन्...