जहानाबाद, अक्टूबर 23 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने शुक्रवार को मेहंदिया थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न अभिलेखों, वारंट, सम्मन, इश्तेहार, कुर्की और लोक शिकायत पंजी की जांच की गई। पुलिस पदाधिकारियों को लंबित वारंटों के निष्पादन और अनुसंधानाधीन कांडों का शीघ्र निपटारा करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण में सीसीटीएनएस, एफआईआर की रियल टाइम एंट्री और महिला हेल्प डेस्क के 24 घंटे संचालन की भी समीक्षा हुई। अपराध नियंत्रण के लिए नियमित गश्ती, बैंक व पेट्रोल पंपों की जांच तथा होटल, लॉज और किरायेदारों के सत्यापन पर जोर दिया गया। शराबबंदी कानून के तहत नियमित कार्रवाई और भूमि विवादों के समयबद्ध निपटारे का भी निर्देश दिया गया। मौके पर थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

ह...