Jahanabad News: लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करें थानाध्यक्ष
जहानाबाद, अक्टूबर 24 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। जिले के नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को कलेर और परासी थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थानों की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण, लंबित कांडों, मालखाना, हवालात और परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। एसपी ने थानाध्यक्षों से लंबित मामलों की जानकारी लेते हुए उनके त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अनुसंधान में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्ती प्रभावी बनाने, आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही थाने पहुंचने वाले लोगों की शिकायतें गंभीरता से सुनने और उनके साथ संवेदनशील व्यवहार करते हुए त्वरित कार्रवाई करने का निर्दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.