Jahanabad News: रैयतों के परिमार्जन कार्य को शीघ्र निपटाने की मांग, सीओ से मिला मुखिया संघ
जहानाबाद, अक्टूबर 3 -- Jahanabad News: हुलासगंज, निज संवाददाता। रैयतों की भूमि से संबंधित परिमार्जन के लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन की मांग को लेकर मुखिया संघ के प्रतिनिधियों ने संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में अंचलाधिकारी सदाब आलम से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधियों ने रैयतों को हो रही परेशानियों से अवगत कराते हुए परिमार्जन के कार्य को अविलंब निपटाने की मांग रखी। जैसा कि बताया गया कि हुलासगंज अंचल में आठ हजार रैयतों के परिमार्जन का काम नहीं हो पाया है। नतीजतन फार्मर आईडी जैसा महत्वपूर्ण काम भी अधूरा है। किसान उर्वरक के लिए दूकानों का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। मुखिया संघ के सदस्यों ने कहा कि भूमि संबंधी अभिलेखों में सुधार एवं परिमार्जन के मामले लंबित रहने से रैयतों को विभिन्न कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.