जहानाबाद, नवम्बर 14 -- छठ घाट के कायाकल्प की योजना Jahanabad News: घाट निर्माण पर 49 लाख होंगे खर्च कृषि विभाग से एनओसी मिलने के बाद निर्माण का रास्ता साफ अगले साल चैती छठ तक काम पूरा होने की उम्मीद जहानाबाद, निज संवाददाता। शहर के बाजार समिति परिसर स्थित छठ घाट का अब कायाकल्प होने जा रहा है। छठ घाट को रेड रॉक पत्थरों से आकर्षक और आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा। कृषि विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र मिलने के बाद निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। नगर परिषद की ओर से करीब 49 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य के लिए निविदा जारी कर तकनीकी मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी गोपाल कुमार ने बताया कि योजना के तहत तालाब की सतही सफाई कर चारों तरफ सीढ़ियों का निर्माण कराया जाएगा। सीढ़ियों पर रेड रॉक पत्थर लगाए जाएंगे। श्रद्ध...