Jahanabad News: रास्ते में रोक कर युवक से मारपीट
जहानाबाद, अगस्त 28 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर थाना क्षेत्र के कुमरडीह में युवक राहुल कुमार के साथ मारपीट की घटना हुई है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि वह अपने गांव से नजदीक के टेहटा बाजार जा रहा था। इसी क्रम में चार-पांच लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। शोर मचाने के बाद वे लोग भाग गए। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर पहुंचाया जहां उसकी चिकित्सा की जा रही है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर गांव के एक आदमी के साथ तनाव चल रहा था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: पुरानी रंजिश में मारपीट, महथूडीह गांव निवासी मोहम्मद असलम गंभीर रूप से जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.