जहानाबाद, जुलाई 27 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर थाना क्षेत्र के कुमरडीह टोला गुलजारबाग में मारपीट की घटना में महिला पुष्पा देवी घायल हो गई। घायल अवस्था में इलाज रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में कराया गया। इस संबंध में पीड़िता के द्वारा मखदुमपुर थाने में आवेदन दिया गया है। जिसमें बताया गया है कि वह बैंक में पैसा जामा करने जा रही थी। रास्ते में घेरकर गांव के ही घीरज कुमार, सुघीर कुमार और अर्जुन प्रसाद पर मारपीट और पैसे छिनने का आरोप लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...