Jahanabad News: रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट ,एक घायल
जहानाबाद, जुलाई 2 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता। शकूराबाद थाना क्षेत्र के महदीपुर गांव में रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। मारपीट मामले में कारी देवी पति रामप्रवेश बिन्द घायल हो गए है जिनकी इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनी फरीदपुर में कराया गया है। मारपीट मामले में कारी देवी ने अनुज बिन्द सहित पांच लोगों के खिलाफ मारपीट करने का आवेदन शकूराबाद थाना में दिया है। इधर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया मारपीट मामले में आवेदन मिला है। पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.