Jahanabad News: राम-जानकी विवाह प्रसंग में भक्ति गीतों पर झूमे श्रोता
जहानाबाद, अक्टूबर 18 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित मां जगदंबा नगरी करपी डीह में शारदीय नवरात्र महोत्सव के अवसर पर आयोजित श्रीराम कथा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा है। कथा के आठवें दिन राम-जानकी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। इस दौरान भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।अयोध्या धाम से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक मानसश्री मनीष जी ने व्यासपीठ से राम-जानकी विवाह प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का विवाहोत्सव आदर्शों और मर्यादाओं से परिपूर्ण था। श्रीराम के विवाह में उत्तर प्रदेश और बिहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। भगवान विष्णु के अवतार प्रभु श्रीराम के विवाह में सामान्य रीति-रिवाजों का पालन किया गया तथा मंगल गीत गाए गए। उन्होंने कहा कि श्रीराम के जीवन से हमें मर्यादा, आदर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.