जहानाबाद, अक्टूबर 8 -- Jahanabad News: लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान की मनायी गयी पुण्यतिथि कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प अरवल निज संवाददाता। लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि गुरुवार को ज़िला मुख्यालय स्थित एक निजी रिसॉर्ट में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। पुण्यतिथि समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री सह ज़िला प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व रामविलास पासवान व्यक्ति नहीं विचार थे, उनके व्यक्तित्व एवं कृतियों को किसी जाति,धर्म, सम्प्रदाय में बांधकर नहीं रखा जा सकत...