जहानाबाद, अगस्त 4 -- Jahanabad News: घोसी, निज़ संवाददाता। घोसी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के समीप नहर सड़क पर मंगलवार को बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गये। घायल व्यक्ति का नाम रमेश शर्मा एवं मधेश शर्मा बताया गया है जो घोसी थाना क्षेत्र के नगवां गांव का निवासी बताये जा रहे हैं। घटना के संदर्भ में पीड़ित का बताना है कि बाइक चलाते समय एका -एक चक्कर आ गया, जिससे बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और वे लोग सड़क पर जा गिरे। इस दुर्घटना में रमेश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज को लेकर पहले घोसी पीएचसी में भर्ती कराया गया बाद में चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद विशेष इलाज को लेकर जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, एक रेफर यह भी पढ़ें- Jaunpur News: बाइक से टक्कर में युवक...