Jahanabad News: रामदानी गांव के समीप यमुने नदी के किनारे से 30 लीटर देशी शराब बरामद
जहानाबाद, अगस्त 30 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। भेलावर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रामदानी गांव के समीप जमुना नदी के किनारे से 30 लीटर देसी शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही शराब का कारोबारी मौके से फरार हो गया।इस .मामले में थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रामदानी गांव के समीप जमुना नदी के किनारे शराब की बिक्री के लिए खेप छिपाकर रखी गयी है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही धंधे में शामिल व्यक्ति मौके से भाग निकला। तलाशी के दौरान वहां से 30 लीटर देसी शराब बरामद की गयी। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है। फरार कारोबारी की पहचान करने के साथ उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.