Jahanabad News: राजाबाजार में नाबालिग लड़के के साथ अधेड़ ने किया अप्राकृतिक यौनाचार
जहानाबाद, जुलाई 20 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शहर के राजा बाजार उत्तरी दौलतपुर रोड में रहने वाले एक 13 वर्ष के एक लड़के के साथ समीप के ही निवासी 50 वर्षीय एक अधेड़ व्यक्ति के द्वारा अप्राकृतिक यौनाचार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित लड़के के पिता के द्वारा नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमें राजाबाजार के ही निवासी मुनारिक साव उर्फ लंगड़ा नामक व्यक्ति को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। अपने बेटे के साथ हुई घटना के संबंध में प्राथमिकी के सूचक पिता का कहना है कि रविवार को अपराह्न करीब दो बजे उनका 13 वर्षीय लड़का मोहल्ले में ही खेल रहा था। इस दौरान उक्त आरोपित काम करने के बहाने उसे बहला - फूसलाकर अपने घर में ले गया और उसके साथ यौन संबंध स्थापित किया। पुलिस इस मामले में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई कर रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.