जहानाबाद, अगस्त 27 -- Jahanabad News: किंजर, अरवल। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बाजार में बढ़ी भीड़ के कारण किंजर पुल और कुर्था मोड़ पर एनएच-33 पर घंटों जाम लगा रहा। सड़क पर छोटे चारपहिया वाहन, ऑटो और बाइक की संख्या बढ़ने से यातायात प्रभावित हुआ। कई बार पुलिस को सड़क पर उतरकर यातायात नियंत्रित करना पड़ा। किंजर पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश पहले से प्रतिबंधित है और दोनों ओर बड़े सीमेंटेड स्लैब लगाकर भारी वाहनों को रोका गया है। त्योहार को लेकर खरीदारी और रिश्तेदारों के घर जाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के निकलने से वाहनों का दबाव बढ़ गया। फोटो- 27 अगस्त अरवल- 20 कैप्शन- किंजर बाजार में गुरुवार को रक्षाबंधन को लेकर खरीदारी के दौरान लगी जाम में फंसे वाहन। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: गोह में लगा महाजाम, काफी देर तक जाम में फंसी रहीं गाड़ियां, पेज 3 ...