जहानाबाद, सितम्बर 24 -- Jahanabad News: जहानाबाद। विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर गुरुवार को राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में जहानाबाद की जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया शामिल हुईं। बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। अधिकारियों को विभिन्न विभागों, कार्यालयों और क्षेत्रीय संस्थानों का नियमित औचक निरीक्षण करने तथा सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता की निगरानी का निर्देश दिया गया। किसी भी तरह की गड़बड़ी या अनियमितता की शिकायत मिलने पर त्वरित एवं निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद डीएम ने जिल...