Jahanabad News: योग प्रशिक्षण शुरू, 15 पंचायतों के प्रतिभागी ले रहे हिस्सा
जहानाबाद, सितम्बर 30 -- Jahanabad News: मेहंदिया, एक प्रतिनिधि। पं. दीनदयाल उपाध्याय योग संस्थान, नई दिल्ली के तत्वावधान में बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित मैदान में 15 दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें प्रखंड की सभी 15 पंचायतों से प्रतिभागी शामिल हुए। प्रशिक्षण के पहले दिन योग प्रशिक्षक अंजली योगी के साथ अंकित यादव, चंद्रेश दूबे और फुलचंद योगी ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन व प्राणायाम का अभ्यास कराया। प्रशिक्षकों ने सही तरीके से आसन और प्राणायाम करने की विधि की जानकारी दी।आयोजकों के अनुसार अगले 15 दिनों तक नियमित रूप से विभिन्न योग विधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर वार्ड संघ के प्रखंड अध्यक्ष इंदल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे। फोटो- 30 सितम्बर अरवल- 01 कैप्शन- कलेर प्रखंडस्तरीय मैदान में बुधवार को आयोजित 15 दिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.