जहानाबाद, अगस्त 21 -- Jahanabad News: युवाओं को नए उद्यमों के विस्तार और बाजार से जुड़ने के बताए गए गुर स्थानीय स्तर से शुरुआत, वैश्विक स्तर पर विस्तार" की अवधारणा को साकार करें राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में व्यापार विस्तार एवं बाजार पहुंच कार्यक्रम आयोजित हुलासगंज, निज संवाददाता। यह भी पढ़ें- डीएम ने किया सात स्टार्टअप का शुभारंभकार्यक्रम का आयोजन हुलासगंज स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के नवोन्मेष प्रकोष्ठ (स्टार्टअप सेल) द्वारा शुक्रवार को "व्यापार विस्तार एवं बाजार पहुंच" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) विनय कुमार सिंह ने भाग लिया। यह कार्यक्रम 'बिहार नवोन्मेष नीति' के दिशा-निर्देशों एवं जिला उद्योग केंद्र के सहयोग से आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, नवाचारकर्ताओं एवं भावी उद्यम...