Jahanabad News: युवक की हत्या के बाद गोपालपुर काली मठ बाजार में पुलिस अलर्ट
जहानाबाद, नवम्बर 5 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता शकूराबाद थाना क्षेत्र के गोपालपुर काली मठ बाजार में बुधवार को मारपीट के दौरान युवक की हुई हत्या की घटना के बाद दो पक्षों के बीच तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। घटना के बाद किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हो इसके लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। फिलहाल बाजार में पुलिस कैंप कर रही है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में दस लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इनमें से छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। फिलहाल दूसरे पक्ष से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.