Jahanabad News: मोबाईल झपट्टा मार गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
जहानाबाद, अक्टूबर 8 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता । स्थानीय थाने की पुलिस ने मोबाइल झपट्टा मार गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मखदुमपुर में एक व्यक्ति से मोबाइल झपट्टा मार कर भाग रहे दो लोगों को ग्रामीणों के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में मकरपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार एवं मनीष कुमार बताया जा रहा। उन्होंने बताया कि दोनों सड़क किनारे जा रहे और रेलवे स्टेशनों पर लोगों से झपट्टा मार कर मोबाइल एवं अन्य सामान की छिनतई करते हैं। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.