Jahanabad News: मोदनगंज के मिल्की में रास्ता विवाद को लेकर मारपीट
जहानाबाद, जुलाई 10 -- Jahanabad News: घोसी निज़ संवाददाता। Ü घोसी थाना क्षेत्र मिल्की पर गांव में रास्ता विवाद को लेकर जाउत ने अपने ही चाचा की पत्नी के साथ मारपीट कर दी, जिसमें चाची गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों के द्वारा घायल महिला को इलाज को लेकर ओकरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इस संदर्भ में पीड़ित के द्वारा घोषी थाना में लिखित शिकायत दी गई है। घटना के संदर्भ में पीड़ित का बताना है कि बारिश के कारण रास्ता पर जल जमाव की स्थिति बनी रहती थी। इसी कारण उसके द्वारा रास्ता पर मिटटी भराई किया जा रहा था। इसी बात को लेकर उनके पति के भाई के लड़के ने मारपीट कर दी। घटना के संदर्भ में घोसी थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया पुलिस पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.