Jahanabad News: मोतिचक में छत पर गिरे पीपल और ताड़ के पेड़, बाल-बाल बचा परिवार
जहानाबाद, सितम्बर 25 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। शहर तेलपा थाना क्षेत्र के मोतीचक गांव में शुक्रवार को तेज आंधी-बारिश के दौरान बड़ा पीपल और ताड़ का पेड़ उखड़कर रामबली पासवान के घर की छत पर जा गिरा। पेड़ गिरने के समय घर में परिवार के सदस्य मौजूद थे, लेकिन संयोग से सभी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी। तेज हवा के कारण दोनों पेड़ अचानक मकान की ओर गिर पड़े। इससे घर की छत और अन्य हिस्सों को नुकसान पहुंचा है। पेड़ का बड़ा हिस्सा अब भी छत पर पड़ा है, जिससे मकान के और क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है। घटना के बाद परिवार के लोग डरे-सहमे हैं और घर में रहने से भी भय महसूस कर रहे हैं। खड़ासीन पंचायत के पूर्व सरपंच रविंद्र सिंह ने घटना की जानकारी प्रशासन को देते हुए छत पर गिरे पेड़ों को तत्काल हटाने की मांग की है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.