जहानाबाद, नवम्बर 19 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। मेहंदिया थाना क्षेत्र के मैडला गांव के समीप एनएच-139 पर गुरुवार को सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान 60 वर्षीय जनेश्वर सिंह, ग्राम बौध बिगहा निवासी के रूप में की गई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल अरवल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...